पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 - 117 सीटों पर सत्ता का त्रिकोणीय युद्ध

पंजाब का चुनाव पंथ, पानी, पंजाबी और पलायन पर टिका है। 117 सीटों वाले राज्य में सरकार के लिए 59 सीटें चाहिए।
2022 में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें जीतकर इतिहास बनाया था। कांग्रेस 18, अकाली दल 3 और भाजपा 2 सीटों पर सिमट गई थी। अब जनता उसी आप से हिसाब मांग रही है।
आम आदमी पार्टी - सत्ता बचाने की चुनौती
दावे : 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 44 हजार सरकारी नौकरियाँ , 800 मोहल्ला क्लीनिक।
आरोप : नशे का कारोबार बढ़ना, कानून व्यवस्था पर सवाल, हर साल 1 लाख से अधिक युवाओं का कनाडा पलायन, और 3.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज।
कांग्रेस - वापसी की रणनीति
प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग और प्रताप सिंह बाजवा मिलकर काम कर रहे हैं।
रणनीति 38% हिंदू मतदाता को वापस लाना, किसान आंदोलन का समर्थन, दिसंबर से पंजाब न्याय यात्रा निकालना।
भाजपा-अकाली गठबंधन - पुराने दोस्त की वापसी
1996 से 2020 तक 24 साल साथ रहे दोनों दल फिर एक हो सकते हैं। 2022 में अलग लड़ने पर दोनों को भारी नुकसान हुआ।
लाभ अकाली का ग्रामीण सिख किसान वोट + भाजपा का शहरी हिन्दू व्यापारी वोट। दोनों मिले तो मालवा, दोआबा और माझा की 35 से 40 सीटों पर सीधा असर पड़ेगा। सुनील जाखड़ जैसे जाट हिन्दू चेहरे को भाजपा ने आगे किया है
सभी पार्टियों की बड़ी रणनीतियां
AAP - भगवंत मान का रिपोर्ट कार्ड
300 यूनिट फ्री बिजली, 664 मोहल्ला क्लीनिक, किसानों का 10,000 करोड़ का कर्ज माफ का दावा
नशे के खिलाफ 'युद्ध नशे के विरुद्ध' - 25,000 से ज्यादा गिरफ्तारियां
कमजोरी - बेअदबी कानून न बना पाना, कर्ज 3.5 लाख करोड़ तक पहुंचना
कांग्रेस - अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में वापसी
पुराने कैप्टन अमरिंदर फैक्टर को वापस लाने की कोशिश
दलित मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को फिर से चेहरा बनाने पर मंथन
मुद्दा - AAP सरकार पर दिल्ली से चलने और पंजाबियत खत्म करने का आरोप
शिरोमणि अकाली दल + BSP गठबंधन
सुखबीर बादल ने फिर से पंथक वोट बैंक को साधना शुरू किया
बेअदबी और बंदी सिखों का मुद्दा
गांवों में अकाली दल की पकड़ अभी भी मज़बूत
BJP का नया दांव - हिंदू और शहरी वोट
2022 में 2 सीटों से 2027 में 20+ सीटों का लक्ष्य
AAP के नाराज विधायकों को शामिल कर जाट सिख चेहरे जोड़ना
केंद्र की योजनाएं किसान सम्मान निधि, MSP पर खरीद
मुख्य मुद्दे जो चुनाव तय करेंगे
पंथ बेअदबी कानून और धार्मिक भावनाएं
पानी SYL नहर का मुद्दा और हरियाणा से विवाद
पंजाबी पलायन - हर साल 2 लाख युवा विदेश जा रहे हैं
पलायन और नशा बेरोजगारी और ड्रग्स
4. सवाल - जवाब
1. सरकार बनाने के लिए कितनी सीटें चाहिए?
- 59 सीटें।
2. पिछली बार आप ने कितनी सीटें जीती थीं?
- 92 सीटें।
3. भाजपा-अकाली अलग क्यों हुए थे?
- कृषि कानून के कारण।
4. गठबंधन क्यों महत्वपूर्ण है?
- 35 से 40 सीटों पर पंथक और शहरी वोट का संगम होगा।








Join the discussion
Comments (0)